ताज़ा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विशेष कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विशेष कार्यक्रम आयोजित

दमोह।
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास आयोग के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में गठित जेंडर क्लब और जेंडर फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए।

इस अवसर पर फिट इंडिया वुमन वीक 2026 के तहत भी कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता तथा समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रमों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर प्रदान करना ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है।

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!