ताज़ा ख़बरें

*होली पर बच्चों की सुरक्षा और बोर्ड परीक्षार्थियों के भविष्य का रखें विशेष ध्यान*

*न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा की संवेदनशील अपील*

*होली पर बच्चों की सुरक्षा और बोर्ड परीक्षार्थियों के भविष्य का रखें विशेष ध्यान*
*न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा की संवेदनशील अपील*
खंडवा। रंगों के पर्व होली के अवसर पर, जब जिले में बोर्ड परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा ने नागरिकों से संयम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट समकक्ष) ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आनंद का प्रतीक है, लेकिन किसी भी बच्चे की सुरक्षा या परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की एकाग्रता प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। तेज ध्वनि, डीजे और अनियंत्रित उत्सव से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को रासायनिक रंगों, ज्वलनशील पदार्थों और असुरक्षित स्थानों से दूर रखें तथा छोटे बच्चों की निगरानी अवश्य करें।
समिति ने बच्चों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, दबाव, छेड़छाड़ या परेशानी का सामना करना पड़े तो बिना झिझक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें। यह सेवा 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है।
इस दौरान समिति सदस्य मोहन मालवीय, रुचि पाटिल, स्वप्निल जैन एवं कविता पटेल उपस्थित रहे।
समिति ने कहा कि त्योहार की सच्ची खुशी तभी है, जब हर बच्चा सुरक्षित हो और हर परीक्षार्थी आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर कदम बढ़ा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!