सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबित
—
खण्डवा//पशु चिकित्सालय किल्लौद के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री प्रतापसिंह भावस्कर को कलेक्टर जिला खंडवा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है। निलम्बन काल में श्री प्रतापसिंह भावस्कर का मुख्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा कार्यालय खण्डवा रहेगा। निलम्बन काल में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।












