ताज़ा ख़बरें

लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

खास खबर

लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

खण्डवा//जिला पंचायत खण्डवा के सभागृह में ‘’जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति’’ की बैठक अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विकासाधीन नवीन औद्योगिक क्षेत्र सुरगांव निपानी के विकास कार्य, एक जिला एक उत्पाद, के प्रसंस्करण को प्रोत्सावहन, औद्योगिक इकाइयों में निर्यात को बढ़ावा देने के साथ उद्यमियों को आ रही समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी आपसी विभागीय समन्वय द्वारा उद्योपतियों को जिले के विकास हेतु हर संभव सहायता प्रदान करें। बैठक में एमएसएमई उद्योगों के संवर्धन आवश्यक परामर्श एव सुझावों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के अंर्तगत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को एकल खिड़की निवेश सहायक केन्द्रक के रूप में स्थापित कर नियामक प्रक्रियाओं को सरल बनाने औद्योगिक सेवओं को डिजिटल करने, भूमि डायवर्शन, निर्माण परमिशन और व्यापार लाइसेंस जैसी सेवाओं को एक निश्चित समय सीमा में पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खण्डवा के महाप्रबधंक श्री एस.एस. रावत ने जिले के नवीन औद्योगिक क्षेत्र सुरगांव निपानी की विकास कार्य की प्रगति, भूमि आवंटन की प्रक्रिया एवं दर आदि के सम्बंध में बताया गया। बैठक में चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के सचिव श्री सुनील बंसल, संबंधित समिति के अन्य सदस्य, एमपीआईडीसी इंदौर के प्रतिनिधि, नगर निगम खण्डवा के प्रतिनिधि, अग्रणी जिला प्रबंधक, उप संचालक कृषि, वन विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश, एमपीईबी, श्रम एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!