
हरदोई में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा पर पीछा कर रहे शोहदे ने धारदार हथियार से किया हमला,,
कई दिनों से बालिका को परेशान कर रहा था युवक,,
दो दिन पूर्व बालिका ने पिता के साथ थाने जाकर दर्ज कराई थी शिकायत,,
सांडी थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल में तमाम आरोपों में लिप्त रहने के बाद लोनार थाने पर भी जल्दी ही विवादित हो गए हैं लोनार थाना अध्यक्ष
आरोपी युवक के विरुद्ध नहीं हुई थी कोई कार्रवाई , उसके हो गए थे हौसले बुलंद और आज उसने कर दी बड़ी वारदात
वुधवार को परीक्षा देकर लौट रही बालिका पर बावन चौकी क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में युवक ने बांके से किया हमला,,
हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए बालिका,,
सीएचसी से गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज की गई रेफर,,
बावन चौकी पर लोगों को नहीं सुनी जा रही है फरियाद
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की कड़ी फटकार के बाद सक्रिय हुई लोनार थाने कीपुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथी घटना में प्रयुक्त किया गया बांका भी बरामद कर दिया गया है ।
पुलिस आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है।









