
“संकल्प से समाधान” अभियान , सिहाड़ा व नागचून के स्वास्थ्य शिविर में 409 मरीजों का उपचार किया गया
—
खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम नागचून व सिहाड़ा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि ग्राम नागचून में आयोजित शिविर में कुल 110 मरीजों तथा ग्राम सिहाड़ा में आयोजित शिविर में 299 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं। टी.बी. के संभावित मरीजों का स्पुटम कलेक्शन भी किया गया। नागचून शिविर में 10 व सिहाड़ा में 4 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में सीबीएमओ डॉ. एन.के. सेठिया, डॉ. गौतम गुर्जर, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. चन्द्रपाल सोलंकी, सुपरवाइजर, सी.एच.ओ. व एएनएम ने सेवाएं दीं।








