ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर में मुंबई से आए युवक को होमगार्ड जवानों ने डूबने से बचाया

खास खबर

ओंकारेश्वर में मुंबई से आए युवक को होमगार्ड जवानों ने डूबने से बचाया

खण्डवा//शनिवार को ओंकारेश्वर में मुंबई के कल्याण से आये युवक धनराज पिता छतरू उम्र 17 वर्ष ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने के लिए गए, जहां स्नान हेतु निर्धारित स्थान से हटकर प्रतिबंधित स्थान पर जाकर नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। शोर होने पर घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक टुकड़ा मातरे, सेवक परिहार, हरिराम सोलंकी एवं नाव चालक राहुल परसर ने तुरंत लाइफजैकेट के साथ पानी में जाकर युवक को बाहर निकाला, जिससे युवक की जान बचाई जा सकी। युवक धनराज की जान बचाने के लिए परिवारजनों द्वारा होमगार्ड और एस.डी.ई.आर.एफ. जवानों का आभार प्रकट किया गया। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि शिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार आ रहे है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या देखते हुए नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!