ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक: “त्यौहारों पर खलल डालने वालों की खैर नहीं, अवैध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर” – थाना प्रभारी शंकर सिंह जी चौहान

"त्यौहारों पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: कालूखेड़ा पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बनाई सुरक्षा की रणनीति"

पत्रकार – अर्जुन कुमावत बछोड़िया

कालूखेड़ा (रतलाम)। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र में अमन-चयन और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु शनिवार शाम कालूखेड़ा पुलिस थाने पर ग्राम सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध जन शामिल हुए।

*सतर्कता और सहयोग की अपील*
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शंकर सिंह जी चौहान ने उपस्थित जनों से अपील की कि वे आगामी त्यौहारों को पूरे उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों को चिन्हित करें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही, गाँव में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या अन्य सामाजिक समस्या की जानकारी सीधे थाना प्रभारी या पुलिस जवानों को देने की बात कही।

*पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति*
बैठक में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक कैलाश जोशी, सहायक उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौर, महेंद्र फ़तरोड, शौकीन सिंह चौहान, अनिल पाटीदार, हिम्मत सिंह चौहान, पवन जाट और गोपाल बारूपाल सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
क्षेत्र के कालूखेड़ा, चिकलाना, रियावन, झातला, बछोड़िया, जड़वासा, जालीनेर और चिपीया से आए ग्रामीणों के साथ-साथ पत्रकार जगत से रूप सिंह (कालूखेड़ा), राकेश मालवीय (कालूखेड़ा), मुकेश नाथ (कालूखेड़ा), जितेंद्र सिंह जड़वासा और भारत न्यूज़ 24 के ब्यूरो चीफ अर्जुन कुमावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पत्रकारों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!