बजट 2026 महिला संवाद कार्यक्रम आज।
सांसद श्री पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित संवाद में भाजपा की प्रदेश नेत्री माया पटेल वक्ता के रूप में होंगी शामिल।
खंडवा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह न केवल आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, बल्कि यह नई दिशा में देश को अग्रसर करेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिनसे सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। बजट में महिला हॉस्टल, कौशल विकास कार्यक्रम और स्व- सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं। इन योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लोकसभा स्तरीय बजट 2026 महिला संवाद कार्यक्रम सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में 13 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे किशोर कुमार सभागृह में आयोजित किया गया है।बजट महीला संवाद में वक्ता के रूप मे प्रदेश महिला मोर्चा की नेत्री माया पटेल उपस्थित होकर संवाद को संबोधित करेंगी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे एवं कार्यक्रम संयोजक चारुलता यादव ने सभी मातृशक्ति से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
,,संभाग एवं जिला संगठन प्रभारी का आगमन आज,,
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं नव नियुक्त जिला संगठन प्रभारी अंबाराम कराडा का दो दिवसीय प्रवास खंडवा में होने जा रहा है 13 और 14 फरवरी को आयोजित अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगें।










