ताज़ा ख़बरें

नवकार नगर जैन मंदिर में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान निर्वाण महोत्सव शनिवार को।

खास खबर

नवकार नगर जैन मंदिर में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान निर्वाण महोत्सव शनिवार को।

अभिषेक शांति धारा के साथ श्रद्धालु चढ़ाएंगे निर्वाण लाडू।

खंडवा। अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत सुख और अनंत वीर्य के अधिष्ठाता परम पूज्य 20 वें तीर्थंकर मुनिसुव्रत नाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक महापर्व के पावन एवं पुण्यप्रद अवसर पर 14 फरवरी शनिवार भगवान मुनीसूव्रत का मोक्ष कल्याणक महापर्व के रूप में मनाया जाएगा समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे से
नवकार नगर जैन मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान की चमत्कारी प्रतिमा का अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा साथ ही मंदिर परिसर में स्थित मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक का अत्यंत दिव्य, भव्य एवं भक्तिमय आयोजन आयोजित होगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा एवं ट्रस्टीयो ने इस पावन अवसर पर प्रभु के चरणों में भाव, भक्ति और श्रद्धा के साथ जल, चंदन, अक्षत एवं पुष्प अर्पित कर,आत्मशुद्धि एवं मानस्तंभ अभिषेक पुण्यार्जन करने का अनुरोध समाज जनों से किया है। सुनील जैन ने बताया कि इसके साथ ही रविवार 15 फरवरी को भी प्रात:अभिषेक पूजन पश्चात सामूहिक संगीतमय मुनिसुव्रतनाथ मंडल विधान आयोजन का लाभ भी सकल जैन समाज खंडवा की उपस्थिति मे संपन्न होगा।समस्त साधर्मी बंधु तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम में पुण्यार्जन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!