CHHATTISGARH

जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्यवाही, प्रतापपुर बीईओ को अंतिम चेतावनी, जनशिक्षक सहित 05 शिक्षकों का वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी

विकास कुमार सोनी

जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्यवाही, प्रतापपुर बीईओ को अंतिम चेतावनी, जनशिक्षक सहित 05 शिक्षकों का वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी

सूरजपुर/11 फरवरी 2026/ मासूम बच्चों के हाथों में कॉपी पेन होना चाहिए उन बच्चों की हाथों में झाडू और शौचालय सफाई की जिम्मेदारी शीर्षक से न्यूज चैनल एवं सोशल मिडिया में शासकीय प्राथमिक शाला बांसदेवपुर, संकुल दवनकरा, विकासखण्ड प्रतापपुर का विडियो वायरल खबर को कलेक्टर एस. जयवर्धन ने संज्ञान में लेते हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिस पर डीईओ द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर मुन्नू सिंह धुर्वे को स्पष्टीकरण जारी किया गया था, जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने के फलस्वरूप इन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए विकासखण्ड अंतर्गत संचालित विद्यालयों का निरीक्षण प्रतिवेदन प्रत्येक सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस को जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जन शिक्षक संकुल केन्द्र दवनसरा, विकासखण्ड प्रतापपुर, कामेश्वर सिंह को जारी स्पष्टीकरण का जवाब संतोषपद नहीं पाये जाने के फलस्वरूप कामेश्वर सिंह का आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने का आदेश जारी किया गया है। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला बांसदेवपुर, दवनकरा, वि.ख. प्रतापपुर के प्रधान पाठक राकेश कुमार गुप्ता, एवं सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह का आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं एक अन्य मामले में संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केन्द्र बोंगा तथा सरपंच ग्राम पंचायत बोंगा विकासखण्ड प्रतापपुर द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सरईडांड़ बोंगा का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रधान पाठक जवाहर लाल व सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित पाये गए, जिस पर कार्यवाही करते हुए डीईओ ने जवाहर लाल एवं रोशनलाल उरांव शासकीय प्राथमिक शाला सरईडांड, बोंगा, विकासखण्ड प्रतापपुर का आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि अवरूद्ध करने का आदेश जारी किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!