
एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधारा के जनक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,
पंडित जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना कर उन्हें याद किया गया।
सर्वप्रथम सहयोग निधि के रूप में खंडवा विधायक ने 1लाख की राशि का चेक प्रदान किया।
खंडवा। आज हमे गर्व है कि संसार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित भाजपा के हम कार्यकर्ता हें। हमारे महापुरुष मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो पौधे का रोपण जनसंघ के रूप में किया था वह वटवृक्ष भाजपा के रूप में आज हमारे समक्ष हें। अग्नि में तपकर कुंदन बनता है अर्थात स्वर्ण तपकर ही उस आकार में ढलता है जिसे धारण करने वाले के व्यक्तित्व में चार चॉद लग जाते हैं लेकिन स्वर्ण को धारण करने योग्य बनने के लिए पहले अग्नि में तपना पड़ता है। यह यह बात पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कही। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंडित जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना कर भाजपा कार्यालय में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर जिला अध्यक्ष श्री तोमर एंव पार्टी पदाधिकारीयो ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करता है, कार्यकर्ता समय, श्रम और और आजीवन सहयोग नीधी के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ भी हुआ। इसके तहत सर्वप्रथम खंडवा की लोकप्रिय विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा आजीवन सहयोग नीधि के रूप में 1लाख रुपए की राशि का चेक आजीवन सहयोग नीधी के संयोजक सुभाष कोठारी एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को प्रदान किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया, इसके बाद जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने 21हजार एवं पार्टी का वर्षों से प्रचार प्रसार का कार्य देख रहे प्रवक्ता सुनील जैन ने एक हजार एक रुपए का चेक संयोजक श्री कोठारी एवं जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज को सोंपा। इस अवसर पर आजीवन संयुक्त निधि के संयोजक एवं धार जिले के संगठन जिला प्रभारी सुभाष कोठारी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ऐसे युगदृष्टा थे जिन्होंने देश को एक ऐसी विचारधारा देने का काम किया जिसका मूल उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र को पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन करना हो। भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमें कार्यकर्ता ”परमं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रम” के पथ पर काम करते हुए सर्वस्व समर्पण का भाव रखता है श्री कोठारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए तन-मन-धन समर्पित करने का भाव रखते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण कार्यक्रम में सहभागी बने। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, सादगी और सरलता वाले व्यक्तित्व में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे जिन्होंने देश की राजनीति
को एक विचारधारा दी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में चलकर अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता एवं सेवा कार्य में लगे हुए हैं। ,तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा, मैं समर्पण दिवस पर ₹1लाख की राशि देने की घोषणा करती हूं। लोकतंत्र सेनानी संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल ने पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के मथुरा में जन्म लेने वाले पं. दीनदयाल जी का मानना रहा कि समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद व्यक्ति के एकांगी विकास की बात करते है जबकि व्यक्ति की समग्र जरूरतों का मूल्यांकन किए बिना कोई भी विचार भारत के विकास के अनुकूल नहीं होगा और पं. दीनदयाल जी ने भारतीयता के अनुकूल पूर्ण भारतीय चिंतन के रूप में एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया जो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का आदर्श है। उन्ही आदर्शो के प्रेरणापुंज पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री तोमर एवं सभी उपस्थित अतिथियों ने सिविल लाइन स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष सोनी ने किया एवं आभार तपन डोंगरे ने माना। समर्पण दिवस के इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, राजेश डोंगरे, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, सुधांशु जैन, तपन डोंगरे, श्याम सिंह मौर्य, गणेश गुरबाणी प्रीति वर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, हरीश सेन, इंदुमती दुबे, चारु मंगल यादव, श्रुति जैन, रक्षा प्रजापति, आशीष राजपूत, भारत पटेल, सागर आरतानी सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।










