ताज़ा ख़बरें

*झमराल समाज क्रिकेट लीग खंडवा – सीजन 3 सम्पन्न*

खास खबर

*झमराल समाज क्रिकेट लीग खंडवा – सीजन 3 सम्पन्न*
झमराल समाज क्रिकेट लीग खंडवा सीजन 3 (2026) का भव्य आयोजन दिनांक 08 फरवरी 2026 को एस.एन. कॉलेज ग्राउंड, खंडवा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जय मल्हार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट में जय मल्हार टीम का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। टीम ने अनुशासन, एकजुटता और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सुरेंद्र बिडारे ने बताया कि विजेता टीम में जय मल्हार
जयेश बिढारे (कप्तान)जय पगारे (उप-कप्तान),मनीष बिढारे लोकेश पगारे,कार्तिक बिढारे,अक्षय बिढारे,मोनिश बिढारे,जिगर बिढारे,कपिल पगारे,सागर पगारे,निलेश संचारे ने शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया—
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: रोणक सावले,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:कार्तिक बिढारे,मैन ऑफ द सीरीज: इलुजी सावले रहे।
झमराल समाज क्रिकेट लीग का यह आयोजन समाज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।आयोजकों, खिलाड़ियों तथा दर्शकों के सहयोग से यह टूर्नामेंट पूर्णतः सफल रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!