
पंडित जी शुद्ध देसी कॉर्नर का हुआ भव्य उद्घाटन, लोगों में उत्साह
#हरदोई: जनपद के प्रताप नगर चौराहा पर स्वाद और सेवा को नया आयाम देने के उद्देश्य से पंडित जी शुद्ध देसी कॉर्नर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही। शुभारंभ के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। देशी कार्नर में शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए भारतीय व्यंजनों की विभिन्न रेंज उपलब्ध रहेंगी। संचालक अंकित शुक्ला ने बताया कि रेस्टोरेंट में साफ-सुथरा वातावरण, उत्तम स्वाद और उचित मूल्य पर चटपटे आइटम व भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन के मौके पर आए अतिथियों ने रेस्टोरेंट की सजावट, व्यवस्था और मेन्यू की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों का मानना है कि पंडित जी शुद्ध देसी कॉर्नर के खुलने से प्रताप नगर में खानपान के क्षेत्र में एक नया विकल्प मिलेगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
#रिपोर्ट: ✍️Vivek Kumar Gupta ,Trilok News-Hardoi, triloknews.com















