जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 74 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 10 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 09.02.26 को कुल 11 गिरफ़्तारी वारंट, 41 जमानती वारंट, 75 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 09.02.26 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना कोतवाली के आरोपी सुमित पिता राजेन्द्र यादव उम्र 40 साल नि. एस.एन. कॉलेज के पीछे खंडवा को अपनी गुमटी मे अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाते पकड़ा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग गए आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब का आधा क्वाटर जिसमे करीब 90 एम.एल. शराब तथा 10 प्लास्टिक के डिसपोजल ग्लास एक प्लास्टिक की पानी की बोटल एवं 300/- नगदी जब्त किए। थाना पंधाना के आरोपी दिलीप पिता लौकेश नरगावे जाति बारेला उम्र 23 साल नि. ग्राम पाबई कला के कब्जे से अवैध पावर बीयर की केन 23 नग प्रत्येक मे 500 एम.एल. तथा देशी प्लेन मदिरा के 31 क्वाटर प्रत्येक मे 180 एम.एल. कुल 17 लीटर देशी व विदेशी शराब किमती 4930/-रुपये की जब्त की गई है। थाना मूँदी के आरोपी रंजीत पिता रामप्रसाद जाति भील उम्र 35 साल निवासी जामन्या के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब करीब 07 लीटर किमती 630/-रु जब्त की गई है। तथा आरोपी दिनेश पिता सुरेश चौहान उम्र 32 साल निवासी ग्राम बांगर्दा रोड माकड़कच्छ के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब 07 लीटर किमती 700/-रु जब्त की गई है। थाना मांधाता के आरोपी शकू बाई पति केदार जाति कीर उम्र 55 साल निवासी सिद्धवरकुट ओंकारेश्वर के कब्जे से अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब के 18 क्वाटर प्रत्येक मे 180 एम.एल. का किमती 1260/- रु जब्त की गई है। थाना किल्लौद के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू गोंड इट छतरसिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम कड़ौली के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर किमती 1500/-रु की जप्त की गई है। उक्त सभी आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34, 36(a), तथा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 09.02.26 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 74 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 31200/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 47 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 46 प्रकरणों मे 53 अनावेदकों के विरुद्ध ,धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणो मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 47 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।












