ताज़ा ख़बरें

पंधाना में 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

खास खबर

पंधाना में 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे
खंडवा/पंधाना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पंधाना नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पंधाना के सीएम राइस स्कूल मैदान में प्रस्तावित है, जहां विशाल जनसभा और शासकीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को कार्यक्रम को लेकर विधायक पंधाना ने कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंच, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर पंधाना क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, आवास, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इनमें कॉलेज, खेल स्टेडियम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंचाई परियोजनाएं, औद्योगिक पार्क, गोदाम निर्माण, शासकीय आवास एवं अन्य शहरी विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रशासनिक तैयारियां तेज

कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आमजन के लिए बैठने, पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है।

विधायक ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना विधायक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पंधाना विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!