ताज़ा ख़बरें

हरदोई विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुनय झा बने शिक्षक, बच्चों से पूछे सवाल, मिड-डे मिल के भोजन को स्वयं चखा,

Hardoi #UttarPradesh

#हरदोई विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुनय झा बने शिक्षक, बच्चों से पूछे सवाल, मिड-डे मिल के भोजन को स्वयं चखा, डीएम अनुनय झा ने सोमवार को अपने गोद लिये प्राथमिक विद्यालय कन्थाथोक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा में पहुंचकर शिक्षक की भांति बच्चों से गणित के सवाल पूछे और उनकी शैक्षिक स्थिति परखी। साथ ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता एवं मिड डे मील की स्थिति की जानकारी ली।

डीएम अनुनय झा ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में मिट्टी का भराव कराकर भूमि समतल करायी जाये तथा स्कूल गेट से विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तक इंटरलॉकिंग करायी जाये। इसके साथ ही बाउंड्रीवाल की फिनिशिंग कराने, बालक, बालिका एवं दिव्यांग शौचालय तथा हैंडवाश के टूटे नालों की मरम्मत कर टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने विद्यालय का मुख्य गेट भव्य रूप में बनाने तथा गेट व बाउंड्रीवाल पर आकर्षक रंगों से पेंटिंग कराने को भी कहा।

विद्यालय परिसर में शिक्षकों व शिक्षा मित्रों के साथ बैठक कर डीएम ने कहा कि कक्षा 1, 2 व 3 तथा कक्षा 4 व 5 में पढ़ाई में कमजोर बच्चों का अलग-अलग समूह बनाकर उन्हें विशेष रूप से पढ़ाया जाये। बच्चों को गणित एवं हिन्दी विषय में मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही बच्चों के मनोरंजन हेतु विद्यालय में झूले लगवाने की भी बात कही।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युत कनेक्शन एवं पंखा न होने पर डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार झा को निर्देश दिया कि शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराकर पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

डीएम ने विद्यालय में बने दोपहर के भोजन को स्वयं चखकर देखा तथा भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए रसोइयों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे…

#Trilok.news #hardoi_city #hardoinews #hardoi #DMHardoi

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!