ताज़ा ख़बरें

मोतियाबिंद के 88 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खास खबर

मोतियाबिंद के 88 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खण्डवा//राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खालवा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद व पंधाना में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में 222 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए इनमें से चयनित कुल 88 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौइथराम नेत्रालय इन्दौर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष मरीजों को जिला चिकित्सालय खण्डवा में ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई है। सभी मरीजों को आवागमन तथा रहने-खाने की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!