ताज़ा ख़बरें

यातायात पुलिस द्वारा पुलिस लाइन खंडवा मे यातायात के प्रति निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर स्कूलों के बच्चों को किया गया जागरूक

खास खबर

यातायात पुलिस द्वारा पुलिस लाइन खंडवा मे यातायात के प्रति निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर स्कूलों के बच्चों को किया गया जागरूक
खंडवा, 29 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में दिनांक 29.01.2026 को जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र गौर द्वारा पुलिस लाईन खंडवा में बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सुदंरबाई गुप्ता, एक्सलैस स्कुल, एमएन स्कूल के जुनियर व सीनियर वर्ग के 20-25 बच्चे शामिल हुए यह प्रतियोगिता जिले में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों और आमजन में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता का विषय “सुरक्षित यातायात में आमजन की भूमिका” रखा गया। बच्चों ने अपने निबंधों के माध्यम से सुरक्षित यातायात के महत्व और समाज में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

जागरुकता के साथ साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, सूबेदार नितिन निंगवाल, सउनि विश्वास वानखेडे, सउनि रामेश्वर कंसाना, सउनि गजेन्द्रसिंह पवार एवं यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 102 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और ₹59200 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आमजनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!