
स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

खण्डवा//हर वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ माँ सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया गया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री मनोज जोशी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता ब्रह्मानंद जी पाराशर थे।साथ ही मुख्य यजमान में श्री मंगल यादव व श्री पंकज शाह सपत्नीक उपस्थित थे।इनके अलावा संस्कार भारती के श्रीमती शर्मिष्ठा तोमर व पंडित आलोक शुक्ल व श्रीमती मोनिका पालीवाल मौजूद थी।सभी ने माँ सरस्वती का पूजन किया। परिसर में हवन कुंड का निर्माण कर अभिभावक यजमानों के द्वारा पंडित जी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन किया गया।पूरा विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो रहा था।साथ ही नवीन प्रवेशी भैया बहिनों का स्लेट पर प्रणव अक्षर ॐ लिखवाकर उन्हें अक्षरी ज्ञान कराया गया।इसके पश्चात भैया बहिनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई साथ मे छोटी छोटी बहिने माँ सरस्वती जी की वेश भूसा में नजर आ रही थी।विद्यालय की प्रचार प्रमुख अंकिता खेड़े ने बताया कि इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर खण्डवा विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी,विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे,सहित संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान सहित बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार,अभिभावक व भैया बहिन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती की आरती व प्रसादी वितरण के साथ हुआ।













