
*नगर निगम प्रांगण में आनंद उत्सव के अंतर्गत नींबू-चम्मच रेस का आयोजन*
खण्डवा//
नगर निगम प्रांगण में आनंद उत्सव के अंतर्गत नींबू-चम्मच रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उपायुक्त एस. आर. सिटोले, सहायक आयुक्त प्रिया मेढा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
5–6 राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री सिटोले ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बना रहे और कर्मचारियों में कार्य के प्रति उत्साह की निरंतरता बनी रहे।










