
*करुणा का कंबल: 3R सेंटर पर महिला मंडलों द्वारा कंबल वितरण*
खण्डवा//
आनंद नगर ब्राह्मण महिला मंडल एवं वसुंधरा महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक सरोकार की भावना के साथ 3R सेंटर पर 20 कंबल प्रदान किए गए। इन कंबलों का वितरण स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया गया, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी के मौसम में राहत मिल सके।
कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से उपायुक्त प्रिया मेढा की उपस्थिति रही। साथ ही महिला मंडल की सदस्य संध्या पांडेय, प्रीति दुबे, अनुराधा शांडिल्य, प्रेमा पाराशर, स्वाति साकल्ले, प्रमिला शर्मा, वर्षा पांडेय, रश्मि साध, नेहा कुलकर्णी एवं किरण मार्कण्डेय उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल को सामूहिक संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।









