
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के खंडवा आगमन पर तिरोले कुन्बी समाज द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।

सामाजिक एवं सेवा कार्यों को करते हुए समाज आगे बढ़ प्रगति करें, ,,मंत्री सावित्री ठाकुर,,
खंडवा। महिला में बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर दादाजी की नगरी खंडवा शनिवार को पहुंची। मंत्री सावित्री ठाकुर ने शनि मंदिर एवं दादाजी धाम पहुंचकर बड़े दादा जी, छोटे दादा जी के दर्शन एवं नमन कर देश की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना हेतु धुनी माई में आहुति पेश की। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर खंडवा पहुंची और सर्वप्रथम पार्टी के कैलाश पाटीदार एवं राहुल मेहता के निवास पर पहुंची जहां का स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात कुन्बी धर्मशाला पंधाना विधायक छाया मोरै, सेवादास पटेल के साथ पहुंची जहां तिरोले कुनबी समाज एवं भाजपा द्वारा मंत्री सावित्री ठाकुर का समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री एवं विधायक ने भैरव बाबा के फोटो पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर मंत्री ने सभी समाज जनों को मकर संक्रांति है नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज सदैव सेवा कार्यों में अपनी भूमिका अदा करते हुए प्रगति करते रहे। मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां सबका सम्मान किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा गरीब, आदिवासी, युवा, महिलाओं एवं सामान्य जन के लिए कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है। सबका साथ सबके विश्वास के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। आप सभी ने मेरा सम्मान किया इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर पंधाना विधायक छाया मोरै ने भी समाज के उपस्थित जनों को संक्रांति की शुभकामना दी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की स्वागत के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर एवं पंधाना विधायक छाया मौरे का स्वागत समाज के अध्यक्ष अरुण पटेल, सिद्धनाथ पटेल सेवादास पटेल, महेंद्र सावनेर, सुनील जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पटेल, मोती पटेल ,वासुदेव पटेल ,धर्मेंद्र पटेल ,नामदेव पटेल ,गोलू पटेल, राजेश पटेल, संतोष पटेल, शंकर पटेल, शांतिलाल पटेल, गोपीचंद पटेल, सुखदेव पटेल, जितेंद्र पटेल , जिला कार्यालय मंत्री भरत पटेल , ओंकार पटेल,डॉक्टर प्रकाश पटेल, नरेश पटेल, सुधीर पटेल व मातृशक्ति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत पटेल ने किया एवं आभार अध्यक्ष अनूप पटेल ने माना।











