थाना मूंदी द्वारा “ ऑपरेशन मुस्कान अभियान ” में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 15 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा दस्तयाबी अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला खण्डवा श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना मूंदी मे थाना प्रभारी मूंदी के नेतृत्व में नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया ।
फरियादिया द्वारा दिनांक 06.01.26 को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से चले जाने पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रं 6/26 धारा 137(2) B.N.S के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना दौरान नाबालिग बालिका को बरामद कर प्रकरण में उसके कथन पश्चात धारा 87,64(2)एम बीएनएस, 3/4, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट का इजाफा किया जाकर प्रकरण के आरोपी पवन पिता तुलसीराम जाति बंजारा उम्र 19 साल निवासी सिंधखाल को गिरफ्तार कर दिनांक 15.01.26 को विशेष न्यायालय के यहाँ पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जिला जेल खंडवा भेजा गया है ।
सराहनीय भूमिका :- एसडीओपी पुनासा श्री मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, सउनि पुनमचंद पाटिल, प्रआर. 336 महेश वास्कले की सराहनीय भूमिका रही है।
2,514 1 minute read










