ताज़ा ख़बरें

तिरंगे के साथ निकली युवा मोर्चा की अभिनंदन यात्रा, सागर आरतानी का जगह-जगह स्वागत।

खास खबर

तिरंगे के साथ निकली युवा मोर्चा की अभिनंदन यात्रा, सागर आरतानी का जगह-जगह स्वागत।

दादाजी मंदिर से भाजपा कार्यालय तक निकली यात्रा; मंत्री,सांसद, विधायक महापौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल।

पार्टी संगठन के कार्यों के लिए सागर महासागर बनकर कार्य करेगा, सागर आरतानी

खंडवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सागर आरतानी एवं महामंत्री शुभम पटेल  के पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को शहर में भव्य अभिनंदन एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दादाजी मंदिर से दर्शन पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा दादाजी धाम, गौशाला शनि मंदिर, नगर निगम, घंटाघर, केवलराम, बस स्टैंड और इंद्र चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने साफा पहनाकर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और ढोल-नगाड़ों के साथ सागर आरतानी शुभम पटेल का स्वागत किया।

युवा शक्ति को जोड़ने पर जोर

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा कार्यालय में स्वागत अभिनंदन के पश्चात मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, महापौर अमृता यादव, नारायण पटेल, छाया मोरै नए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर राजधानी शुभम पटेल को बधाई धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी संगठन में भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीड है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन के कार्यक्रमों के साथ चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। भाजपा कार्यालय में हुए समापन कार्यक्रम में सागर आरतानी ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि जिले की पूरी युवा शक्ति और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने युवाओं को साथ लेकर जनसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। सागर आरतानी ने कहा कि पार्टी संगठन ने जिस प्रकार का मुझ पर विश्वास किया है उस पर मैं सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय होकर कार्य करते हुए खरा उतारूंगा। पार्टी के कार्यक्रमों में सागर महासागर के रूप में कार्य करेगा।

कौन-कौन रहे मौजूद

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यात्रा और समापन कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरे, नारायण पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, सुभाष कोठारी, पुरुषोत्तम शर्मा, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले राजेश तिवारी, चारुलता यादव,ममता बोरसे, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, राम दागोंरे, गणेश गुरबाणी, अमर यादव, मुकेश तनवे, कपिल अनजने,प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, आशीष राजपूत, भारत पटेल,मंगलेश तोमर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी महामंत्री शुभम पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। संचालन अमीनेस जोशी ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!