ताज़ा ख़बरें

*चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत कार्यवाही कर 3000₹ के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे किया पेश।*

खास खबर

*चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत कार्यवाही कर 3000₹ के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे किया पेश।*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लंबित स्थाई वारंटी कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने “ऑपरेशन खोज” अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे चौकी पुनासा थाना नर्मदा नगर द्वारा अप.क्र.60/23 धारा 307, 294, 323, 506, 147, 148 ipc में जारी स्थाई वारंटी *शंकर पिता सुरेश उर्फ सूरज उम्र 26 वर्ष निवासी सरलिया* को गिरफ्तार कर मान्य. न्यायालय खंडवा के समक्ष पेश किया गया।

घटना विवरण:- थाना नर्मदा नगर क्षेत्र मे जान से मारने कि नियत से मारपीट करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पूर्ण कर प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया गया।

प्रकरण के विचारण दौरान आरोपी शंकर फरार होने से माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया, आरोपी कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा 3000₹ के इनाम उद्घोषणा आदेश जारी किया गया था पुलिस द्वारा लगातार तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!