ताज़ा ख़बरें

पुलिस विभाग सिंहस्थ प्रशिक्षण: तनाव प्रबंधन हेतु हार्टफुलनेस का विशेष प्रशिक्षण।

खास खबर

पुलिस विभाग सिंहस्थ प्रशिक्षण: तनाव प्रबंधन हेतु हार्टफुलनेस का विशेष प्रशिक्षण।

खंडवा ।सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के दृष्टिगत, पुलिस विभाग द्वारा जिला खंडवा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे पुलिस बल को तनावमुक्त रखना और उनकी आंतरिक ऊर्जा को बढ़ाना है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि तनाव से मुक्त रहने का यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जून 2026 से 26 दिसंबर 2026 तक निरंतर संचालित हो रहा है। इसके तहत प्रति सप्ताह जिले के लगभग 5% पुलिस स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण बल लाभान्वित हो रहा है।

प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएँ

हार्टफुलनेस संस्था के खंडवा केंद्र के प्रशिक्षकों जीतेन्द्र वर्मा (जितु), डॉ. अक्षत वर्मा, विवेक पाटीदार, श्रीमती स्मृति गौर और डॉ. भागवत लोखंडे द्वारा पुलिस कर्मियों को निम्नलिखित प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है: ध्यान (मेडिटेशन) एवं रिलैक्सेशन: मानसिक शांति और गहरी विश्रांति के लिए। प्रार्थना: सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक स्थिरता हेतु। आंतरिक सफाई (क्लीनिंग): मन में जमे मानसिक तनाव और भारीपन को दूर करने की वैज्ञानिक विधि। दैनिक जीवन और कर्तव्य निर्वहन में लाभ: प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को यह भी व्यावहारिक रूप से समझाया जा रहा है कि कैसे वे इन सरल विधियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर बिना किसी मानसिक दबाव के, अधिक एकाग्रता, सकारात्मकता और दक्षता के साथ अपने चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।
आम जनता के लिए विशेष अपील:
प्रशिक्षक टीम के जितेन्द्र वर्मा,समाजसेवी नारायण बाहेती,सुनील जैन व हार्टफुलनेस संस्था पदाधिकारियों ने खंडवा की समस्त आम जनता से भी विनम्र अपील है कि वे अपने दैनिक जीवन में मानसिक शांति, तनावमुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए हार्टफुलनेस ध्यान को अपनाएं। यह पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है। आप भी इस सरल ध्यान पद्धति से जुड़कर अपने जीवन को आनंदमय और संतुलित बना सकते हैं। प्रशिक्षण में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से इसे अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया गया है। हार्टफुलनेस संस्था को पूर्ण विश्वास है कि यह पहल खंडवा पुलिस बल और समाज के मानसिक स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!