*पुणे जबलपुर एक्सप्रेस के खंडवा ठहराव पर जनमंच ने सांसद और रेलमंत्री का जताया आभार*
*जनमंच लगातार इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग उठाता रहा है*
खंडवा।पुणे जबलपुर एक्सप्रेस 20161/ 20162 के खंडवा स्टॉपेज की स्वीकृति मिलने पर जनमंच सदस्यों ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। ज्ञात रहे जनमंच सदस्य विगत कई वर्षों से पुणे की ओर आने जाने वाली ट्रेनों के खंडवा स्टॉपेज की मांग लगातार उठाता आ रहा है। इस संबंध में कई बार रेल मंत्री को मेल कर ,सांसद को कई बार पत्र प्रेषित कर उक्त मांग की जाती रही हैं। गुरुवार रेलमंत्री द्वारा स्वीकृति का पत्र खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रेषित कर उक्त ट्रेन के स्टॉपेज की सूचना दी गई ।जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड,सुनील जैन ,देवेंद्र जैन,गणेश कानडे,ललित चौरे,एन के दवे और कमल नागपाल आदि ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।











