ताज़ा ख़बरें

खंडवा के विकास के लिए महापौर अमृता अमर यादव की सक्रिय पहल, आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव।

खास खबर

खंडवा के विकास के लिए महापौर अमृता अमर यादव की सक्रिय पहल, आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव।

सड़क, पेयजल, आवास और सेंट्रल मॉल सहित लंबित परियोजनाओं की मंजूरी के लिए शासन स्तर पर पैरवी।

खंडवा। शहर के विकास को गति देने और शासन स्तर पर लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने के लिए महापौर अमृता अमर यादव ने खंडवा पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे से मुलाकात कर खंडवा के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव उनके सामने रखे। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव ने शहर के चोमौखी विकास के लिए ने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति एवं वित्तीय मंजूरी के लिए आयुक्त श्री भोंडवे को पत्र सौंपकर शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

पीपीपी मॉडल पर तीन बड़े प्रोजेक्ट

महापौर ने नगर निगम की भूमि पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की। इनमें 11 हेक्टेयर भूमि पर एकीकृत टाउनशिप, 44,672 वर्गमीटर भूमि पर खंडवा सेंट्रल मॉल और 2 हेक्टेयर भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती आवास परियोजना शामिल है।

23.05 करोड़ की तीन सड़कों के लिए वित्तीय मंजूरी मांगी

शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए तीन प्रमुख सड़कों के लिए कुल 23.05 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति की मांग की गई है।

इनमें—

शिवाजी चौक से जिला अस्पताल, घंटाघर, मुंबई बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन तक मार्ग।

रामेश्वर पुलिया से बड़ा बम चौक होते हुए तीन पुलिया तक मार्ग।

जलेबी चौक से धर्म कांटा तक सड़क निर्माण।

महापौर अमृता यादव के अनुसार इन कार्यों की तकनीकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, जबकि वित्तीय स्वीकृति लंबित है।

47.22 करोड़ से मजबूत होगी पेयजल व्यवस्था

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव ने बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए 47.22 करोड़ रुपए की अधोसंरचना स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया। इसमें नए जलस्रोत, क्लोरीनेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक, फीडर मेन लाइन और वितरण नेटवर्क के विस्तार जैसे कार्य शामिल हैं।

अटल सरोवर और लाल चौकी फिल्टर प्लांट के लिए 7 करोड़

शहर की जल शोधन क्षमता बढ़ाने के लिए अटल सरोवर जल शुद्धिकरण संयंत्र और लाल चौकी फिल्टर प्लांट के पुनर्निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपए की स्वीकृति मांगी गई है। महापौर ने कहा कि इन संयंत्रों की क्षमता बढ़ने से शहर को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सड़क के साथ चौराहों का भी होगा विकास

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव ने मुख्य सड़कों को सीसी रोड के रूप में विकसित करने के साथ ही प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और अधोसंरचना विकास को भी योजना में शामिल करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के साथ चौराहों का व्यवस्थित विकास शहर की सुंदरता और पहचान को भी बेहतर बनाएगा।

महापौर बोलीं- वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों पर भी फोकस

महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि खंडवा के विकास को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, आवास, अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को गति देना प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुक्त के समक्ष रखे गए प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय होगा और खंडवा को विकास की नई सौगात मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!