ताज़ा ख़बरें

वित्तीय साक्षरता जागरूकता को लेकर सत्र का आयोजन संपन्न।

खास ख़बर

वित्तीय साक्षरता जागरूकता को लेकर सत्र का आयोजन संपन्न।

आयोजित सत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं फैकल्टी सदस्य प्राध्यापक हुए उपस्थित।

खंडवा। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) के सहयोग से तथा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता पहल के अंतर्गत 15 जनवरी को पूनम चंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज खंडवा में वित्तीय साक्षरता जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में
महाविद्यालय के बीबीए एवं बी.कॉम. संकाय के विद्यार्थी एवं फैकल्टी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुश्री संध्या पारदेशी (मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड), कृष्णा गुप्ता (क्षेत्रीय प्रबंधक – मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, सीडीएसएल) तथा अनिमेष उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली, निवेशक अधिकार, सुरक्षित निवेश के उपाय एवं पूंजी बाजार में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक, सतर्क एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. दीपेश उपाध्याय एवं प्रबंधक सतीश पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष जीवन में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिंह बिसेन द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रबंधन विभाग के पवन पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी.कॉम. विभागाध्यक्ष महावीर जैन, बीबीए विभाग से कु. प्रियांशी जायसवाल एवं कु. दिव्या हिंदूजा सहित वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख संदीप गुप्ता, सचिव प्रज्ञान गुप्ता एवं संचालक श्रीमती पूजा गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जागरूकता सत्र विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित निवेश तथा सुदृढ़ भविष्य निर्माण की दिशा में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!