ताज़ा ख़बरें

*पूर्व छात्रों को छात्र गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा*

खास खबर

*पूर्व छात्रों को छात्र गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा*

*नगर में पहली बार आयोजित कार्यक्रम छात्र सम्मान के साथ गुरु शिष्य मिलन समारोह भी है*

*कमल नागपाल*

खंडवा lरविवार 9अगस्त खंडवा में ऐतिहासिक दिन होगा इस दिन श्री रायचन्द नागड़ा शासकीय बहुउद्देशीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला खंडवा के पूर्व छात्रों को छात्र गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए इस स्कूल के पूर्व छात्र मुंबई बेंगलोर अहमदाबाद औरंगाबाद अहमदनगर दिल्ली भोपाल इंदौर उज्जैन अलीराजपुर से आकर सम्मिलित हो रहे हैं।शाला में 1977 से 2002 तक शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी रहे डॉ सुभाष शर्मा ने बताया कि 1902 में आरम्भ होकर 2002 में शाला का शताब्दी वर्ष मनाया था उसी वर्ष शाला उत्कृष्ट विद्यालय में परिवर्तित हो गई पुराने शिक्षकों के तबादले कर नई भर्ती की गई थी पूर्व शाला ने देश को डॉक्टर, इंजीनियर न्यायाधीश,अधिवक्ता,आर्मी ऑफिसर,उद्योगपति,व्यवसायी, पत्रकार, साहित्यकार,गीतकार, लेखक,कवि और समीक्षक दिए हैं। जो भारत ही नहीं विदेश में भी अपने गुरुजनों और शाला को गौरवान्वित कर रहे हैं ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां इस शाला के विद्यार्थी नहीं हो अपने-अपने क्षेत्र में अपनी प्रतिभा लगन और परिश्रम से सेवाएं देकर छात्र स्वयं की मल्टीनेशनल कंपनियां भी चला रहे हैं।समाज सेवी सुनील जैन और शाला के पूर्व छात्र कमल नागपाल ने बताया कि इस स्कूल के शिक्षक सुभाष शर्मा के मन में विचार आया कि शिक्षक सम्मान समारोह तो हमेशा होते रहते हैं क्यों ना छात्र सम्मान समारोह किया जाए इसलिए उन्होंने अपने स्थानीय शिष्यों से विचार विमर्श किया एवं उनके कार्यकाल के 1977 से 2002 के मध्य इस साल में अध्यनरत छात्र जो सभी निकायों के छात्र गणित जीव विज्ञान वाणिज्य कला एन सीसी स्काउट के छात्र जो सतत उनके संपर्क में है का सम्मान किया जाए सभी की सहमति से यह आयोजन 8 एवं 9 अगस्त को किया जा रहा है जिसमें सारे छात्र सह परिवार आमंत्रित किए गए हैं, 9 अगस्त को अक्षत गार्डन में आयोजित किया जाने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक होगा जो प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होकर रात तक चलेगा स्वल्पाहार के बाद अपनी शाला में जाकर प्रार्थना राष्ट्रगान करेंगे और अपनी अपनी कक्षाओं का अवलोकन करेंगे। दोपहर के सत्र में शिष्य अपने गुरुजनों का सम्मान करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे इसीलिए सभी सेवानिवृत शिक्षक जिन्होंने पढ़ाया है को भी सह परिवार आमंत्रित किया गया है, गुरु अपने होनहार शिष्यों को छात्र गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित करेगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि छात्र सम्मान का यह आयोजन एक तरह से गुरु शिष्य मिलन समारोह भी है। खुले मंच में छात्र अपने अध्ययन के समय के संस्मरण सुनाएंगे और गुरुजनों की मिमिक्री करेंगे शाम को होगी संगीत निशा जिसमे छात्र ही गायन कविता साज और आवाज की शानदार प्रस्तुति देंगे।ऐसा आयोजन न कभी हुआ है न होगा इसे लेकर छात्रों में बहोत उत्साह है कार्यक्रम पूरा पारिवारिक है गुरु ही मुख्य अतिथि होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!