ताज़ा ख़बरें

पोरवाड़ सहायक फंड की मिटिंग 9 अगस्त को खरगोन में”

खास खबर

“पोरवाड़ सहायक फंड की मिटिंग 9 अगस्त को खरगोन में”

खंडवा से सदस्य पहुचेंगे खरगोन,रखेंगे अपनी बात

खंडवा/ जैन समाज की 92 वर्ष पुरानी संस्था पोरवाड़ सहायक फंड की मीटिंग 9 अगस्त रविवार को खरगोन में आयोजित की गई है। संस्था के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी एवं उपाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि निमाड़ ,मालवा के अतिरिक्त पूरे भारतवर्ष में निवासरत पोरवाड़ जैन समाज के द्वारा संचालित संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक रूप से सहयोग करने में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
इस संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, चिकित्सा एवं जीवन यापन हेतु आर्थिक रूप से मदद की जाती है। संस्था के सहयोग से अनेक होनहार बच्चे उच्च पदों पर आसित हुए हैं।
खरगोन दिगंबर जैन धर्मशाला के अध्यक्ष एवं पोरवाड़ सहायक फंड के उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सनावद एवं खरगोन जैन समाज अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने पोरवाड़ सहायक फंड के सदस्यों के खरगोन आगमन पर हर्ष व्यक्त किया है।
संस्था अध्यक्ष राजमल जैन एवं महामंत्री निशीथ जैन ने संस्था के सदस्यों को खरगोन मीटिंग में आने हेतु आमंत्रित किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!