
खण्डवा//
हिंडोला उत्सव के अंतर्गत आज श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर में भुट्टे से हिंडोले की सजावट की गई एवं उसमें ठाकोरजी को विराजित कर लालू मुखियाजी द्वारा झुलाया गया।इस झांकी के दर्शन कर एवं कीर्तन गान से बालकृष्ण लालजी का यशोवर्णन कर सनातनी वैष्णव जनों ने प्रभु के परम आनंद का अनुभव किया।प्रतिदिन वैष्णव अधिकाधिक संख्या में दर्शन का लाभ लेकर श्रावण मास के उत्सव का आनंद प्राप्त कर रहे हैं।पूरे श्रावण मास में इसी आनंद की वर्षा होती रहेगी जिसका लाभ वैष्णव जन प्राप्त करें यही अभिलाषा मंदिर समिती की है।











