
ओंकारेश्वर में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये श्रद्धालुओं के सुगम यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु किया गया निरीक्षण
खंडवा, 15 जनवरी 2026
दिनांक 15.01.2026 को आगामी त्योहारों जैसे नर्मदा जयंती और महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार विस्तृत निरीक्षण किया गया| इस निरीक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, SDM पुनासा श्री पंकज वर्मा, CMO नगरपरिषद मान्धाता श्रीमती मोनिका पारधी, मांधाता तहसीलदार श्री नरेंद्र मोवेल, PWD SDO तथा ऑटो यूनियन अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण सम्मिलित हुए।
• विभिन्न पार्किंग स्थलों का भ्रमण कर उनकी क्षमता एवं स्थिति का आकलन किया गया।
• प्रमुख डाइवर्जन पॉइंट्स का निरीक्षण कर यातायात सुगमता हेतु आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
• श्रद्धालुओं की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए समतलीकरण (लेवलिंग) एवं सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
• पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेतक बोर्ड लगाने पर बल दिया गया।
• भीड़ नियंत्रण हेतु अलग-अलग मार्गों पर बस एवं ऑटो डाइवर्जन की योजना बनाई गई।
दिए गए निर्देश-
• त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
• यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
• स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं हेतु अलग आपातकालीन कॉरिडोर (Emergency Corridor) सुनिश्चित किया जाए।
• नगरपरिषद एवं PWD द्वारा सड़क मरम्मत, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
• श्रद्धालुओं को सही दिशा में मार्गदर्शन हेतु सूचना पट्ट एवं LED डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि आगामी पर्वों में ओंकारेश्वर मांधाता आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हों।










