
बड़े पुण्य से मानव जीवन हमें प्राप्त हुआ है, इसका सदुपयोग करें अच्छे कर्म से मानव जीवन जिए, ,पंडित ललित किशोरजी,

देवझीरी में चल रही शिव पुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का कर रहे हैं श्रवण।
सांसद विधायक ने भी कथा में पहुंचकर कथा श्रवण कर आरती में लिया भाग।
खंडवा। कोई भी कथा का श्रवण करने से मन को शांति के साथ पूण्य की प्राप्ति होती है। कथा का सार एक है लेकिन जब भी सुनो एक नया पन हमें कथा में प्राप्त होता है। हमारा देश साधु संत धर्म और संस्कृति की धरोहर है। साधु संतों के सत्संग का लाभ हमें अवश्य लेना चाहिए, साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों में हमारी युवा पीढ़ी को भी शामिल करें ताकि वे भी हर समय धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पंधाना विधानसभा क्षेत्र के भोजा खेड़ी के समीप देवझिरी भूतेश्वर महादेव मंदिर मे क्षेत्र वासियों के सहयोग से महाशिवपुराण कथा का आयोजन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित ललित किशोर जी दाधीच के मुखारविंद से हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। रविवार को कथा में पंडित ललित जी ने कहा कि अत्रि अनसूया के तप के प्रभाव से भगवान बालक बने सतीत्व में कितनी समर्थ है परीक्षा लेने आए परमात्मा को भी बालक बना दिया, यह भारत देश सती,,सन्त,शूरवीर का ही हे जिस देश में यह तीनों नहीं वह भूमि पतन की ओर चली जाती है, धन्य है भारत भूमि जहां ऐसी सती और संतों ने जन्म लिया धर्म की परीक्षा होती है परंतु धर्म परमात्मा से ही मिलता है जिन महापुरुषों ने थोड़ी सा भी धर्म नहीं छोड़ा आज अमर हुए हैं मीरा मरी नहीं नामदेव मरे नहीं तुकाराम जनाबाई सिंगाजी महाराज अमर हो गए जग में जीत सेवक सुमेर का यह प्रमाण है, मरते वह लोग हैं जो केवल अपने स्वार्थ और पेट तक ही सीमित है, चंद्रशेखर, आजाद सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम राजगुरु सरदार वल्लभभाई पटेल यह मरे नहीं है जब तक सूरज चांद रहेगा इन महापुरुषों का नाम रहेगा, संसार में आए हैं कुछ इतिहास बना कर जाए बड़े पुण्य कर्म से हमें मानव जीवन मिला है इसे व्यर्थ में जाने न दे अच्छे कर्म करते हुए मानव जीवन का परिचय दें, पेट तो पशु जानवर कुत्ते बिल्ली भी भर लेते हैं, धर्म और अच्छे कर्म से ही मनुष्य की पहचान है, माता अनुसूया के तप के प्रभाव से भगवान शंकर दुर्वासा ऋषि बने, ब्रह्माजी चंद्रमा बने, भगवान विष्णु दत्तात्रेय अवतार लेकर आए, सती के धर्म और तप का प्रभाव है राजा नल की कथा में हमें सिखाया समय चक्र बदलता है, अपने ही वालों ने राजा को देश निकाला दे दिया परंतु भूखे प्यासे नल ने हर विपत्ति का सामना किया और धर्म नहीं छोड़ा हंस अवतार की कथा में भगवान शिवजी ने हंस अवतार लेकर नल राजा राजरानी दमयंती को फिर से मिलाया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को 12 ज्योतिर्लिंग की कथा होगी जिसको सुनने से संपूर्ण शिव महापुराण का फल प्राप्त होता है, 21000 रुद्राक्ष के शिवलिंग का प्रतिदिन महा अभिषेक हो रहा है, रविवार को शिव पुराण कथा में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं पंधाना की विधायक छाया मोरे एवं मांधाता विधायक विधायक नारायण पटेल, सुनील जैन,जितेंद्र मंडलोई, जयपाल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा वाचक पंडित ललित किशोर जी दाधीज का स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण कर आरती में भाग लिया।












