किसानों के सभी खसरों को उसकी फार्मर आई.डी. से लिंक कराना अनिवार्य
—
खण्डवा//भारत सरकार द्वारा किसानों के लिये एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. की शुरुआत की गयी है। इस प्रणाली के तहत प्रत्येक किसान का एक विशिष्ट किसान का फार्मर आई.डी बनाया जायेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसान की पहचान एवं उनकी जानकारी को सुरक्षित रखना है। शासन के नये दिशा निर्देश अनुसार आगामी दिनों में खाद का वितरण ई-टोकन प्रणाली से किया जाना है। किसान की फार्मर आई.डी. में जितने हेक्टेयर की भूमि लिंक होगी, उतनी मात्रा में ही उसे खाद का वितरण किया जायेगा। अतः किसानों के सभी खसरों को उसकी फार्मर आई.डी. से लिंक करवाना अनिवार्य है। प्रभारी अधिकारी भू-संसाधन प्रबंधन श्री दिनेश सावले ने बताया कि फार्मर आई.डी. बनाने के लिये ग्राम पटवारी, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, कॉमन सर्विस सेंटर से सम्पर्क कर सकते हैं।
2,508 1 minute read










