ताज़ा ख़बरें

अमानक स्तर का पाए जाने पर 374 बोरी धान जप्त

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के वास्तविक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। इस दौरान कोचियों-बिचौलीयों द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध रूप से धान खापाए जाने तथा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई के लिए जांच दलों का गठन किया गया है। जांच के दौरान धान उपार्जन केंद्र गौरेला में कृषक पुष्पा देवी अग्रवाल द्वारा लाए गए 194 बोरी अमानक स्तर के डंकयुक्त धान को किसी व्यापारी का होने की आशंका में और अजय कुमार द्वारा लाए 180 बोरी धान को अलग अलग किस्म का होने तथा कृषक के अनुपस्थित होने के कारण व्यापारी का होने की आशंका में जप्त कर समिति प्रबंधक गौरेला की सुपुर्दगी में दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!