
अत्यधिक ठंड पड़ने एंव शीत लहर के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिले के समस्त विद्यालयों के कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया कि विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेगें। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में लागू होगा।








