*जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नगर निगम खंडवा की सतत कार्रवाई*
खंडवा नगर में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम खंडवा द्वारा निरंतर निगरानी एवं सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में जल विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यवाही की जा रही है।
आज नगर क्षेत्र में कुल 17 जल लीकेज की पहचान की गई, जिनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 लीकेज का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष लीकेज पर कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा रहा है। इसी क्रम में लाल चौकी स्थित फ़िल्टर प्लांट की व्यापक सफाई का कार्य प्रगतिरत है, जिससे जल की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही रामेश्वर टंकी की सफाई का कार्य भी जारी है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
जल गुणवत्ता की नियमित जांच के अंतर्गत अमृत मित्रों द्वारा शहर के 10 वार्डों में कुल 120 स्थानों पर जल परीक्षण किया गया, जिससे पेयजल की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। नगरवासियों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल विभाग द्वारा एक समर्पित कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि शिकायतों का शीघ्र निवारण किया जा सके।
अवैध जल कनेक्शनों पर सख्ती बरतते हुए नालियों में जाने वाले हाउसहोल्ड कनेक्शन, जो नियमों के विरुद्ध पाए गए, उनमें से आज 6 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।











