ताज़ा ख़बरें

*प्रवीण शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान*

*‘यूथ आइकॉनिक अवॉर्ड–2025’ से हुए सम्मानित*

*प्रवीण शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान*
*‘यूथ आइकॉनिक अवॉर्ड–2025’ से हुए सम्मानित*
*शालिनी भार्गव और राजेश सुखमणि के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर मिली विशेष पहचान*
खंडवा
खंडवा के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है। समाजसेवा, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में सतत सक्रिय लायंस क्लब अतुल्य के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘यूथ आइकॉनिक अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित करते हुए एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
यह सम्मान लायंस क्लब्स इंटरनेशनल – डिस्ट्रिक्ट 3233 जी–1 द्वारा आयोजित लियो क्लब यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसमें उनके सामाजिक योगदान को वैश्विक मंच पर सराहा गया।
महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में प्रवीण शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील दृष्टिकोण और जमीनी स्तर पर किए गए प्रभावी कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अनुकरणीय बताया।
सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया कि प्रवीण शर्मा का कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन की स्थायी नींव बन चुका है। उनकी कार्यशैली करुणा, कर्तव्य और मानवता को एक सूत्र में पिरोती है, जिसने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
इस गरिमामयी अवसर पर इटली, लिथुआनिया और ब्राजील सहित विभिन्न देशों के लियो पदाधिकारियों एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में लायन शालिनी भार्गव (YCE चेयरपर्सन), लायन हर्षा शर्मा (LDC), LCIF डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर अनिता भागचंद जैन की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!