*श्री कटलरी एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित*
खंडवा।श्री कटलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी ने वरिष्ठजन की सलाह से पूरी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
सचिव जयरामदास खेमानी ने बताया कि इसमें संरक्षक गेहीराम सीतलानी और टीकमदास चावला,अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी,उपाध्यक्ष दीपक आर्य और जेठानंद हरचंदानी,सचिव जयरामदास खेमानी,सह सचिव अशोक दुल्हानी,कोषाध्यक्ष मेघराज चंदवानी,ऑडिटर गोपालदास पमनानी,सलाहकार जोगिंदर कुमार साहनी और राजेश परचानी को बनाया गया है।
प्रकाश आहूजा,लेखराज हेमवानी,दिलीप कुमार पिंजानी,किशोर कुमार हरचंदानी,दिलीप कुमार आर्य,सुनील कुमार लालवानी,दिलीप कुमार चावला,किशोर कुमार रेवतानी,राजकुमार नचनानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है,वहीं मनोनीत सदस्य के रूप में चेंबर के प्रवक्ता कमल नागपाल को प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।उक्त सूची चेंबर कार्यालय को भी प्रेषित कर दी गई है।पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल,सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष गोवर्धन गोलानी सहित श्री कटलरी एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।












