
डीआरएम भुसावल मंडल अधिकारियों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक ली।

खंडवा, बुरहानपुर, नेपानगर के रेल मुद्दों को उठाया।
खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट जल्द शुरू होगा।
कटनी भुसावल ट्रेन में 2 जनरल कोच सुविधा बढ़ाएंगे
प्लेटफार्म नंबर 2 लंबाई बढ़ाने का सर्वे होगा।
तीन पुलिया ब्रिज की केबल हटाने के निर्देश दिये।
खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सोमवार भुसावल मंडल कार्यालय में डीआरएम पुनीत अग्रवाल और सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इसमें सांसद पाटिल ने खंडवा,बुरहानपुर, नेपानगर के रेल विषयों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पंधाना विधायक छाया मोरे और मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी,पंकज नाटानी मौजूद थे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सोमवार सुबह 12 मंडल रेल कार्यालय भुसावल में डीआरएम पुनीत अग्रवाल और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई विषयों पर गहन चर्चा की ।
खंडवा स्टेशन रि डेवलपमेंट कार्य अभी तक शुरू नहीं करने कारण पूछा। इस पर सीपीएम गति शक्ति मुकेश मीणा ने बताया कि खंडवा से भुसावल 3री,4थी रेल लाइन की भी प्रक्रिया के चलते कार्य योजनाओं में रेल बोर्ड में चेंजेज किए हैं। सितंबर में टेंडर हो गए है। रेलवे मुख्यालय एजेंसी फाइनल करने में लगी। जल्द ही यह कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण के 92 करोड़ का कार्य स्वीकृत हुआ है। इसमें प्रवेश द्वार तरफ ग्राउंड प्लास थ्री बिल्डिंग और 12 मीटर चौड़ाई का फूट ओवर ब्रिज का काम किया जायेगा। यह कार्य 2 वर्षों में पूरा करने की योजना है तथा पुराने फूट ओवर ब्रिज को 6 नंबर तक विस्तारित किया जायेगा। दूसरे चरण में प्लेटफार्म 6 तरफ कार्य की योजना है। खंडवा में तीन पुलिया कार्य में पीआर 2 के लिए केबल हटाने की बात की इस पर डीआरएम ने इसको तुरंत करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। भुसावल कटनी का बगमार,कोहदड़ में ठहराव का मुद्दा उठाया । इस पर डीआरएम में बताया कि इसकी मांग मुख्यालय भेज दी हें उम्मीद है इसको मंजूरी मिल जाएगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में सांसद पाटिल ने कटनी भुसावल में जनरल कोच बढ़ाने की बात रखी। सांसद पाटिल की मांग पर स्लीपर के 2 कोच में जनरल टिकटधारियो को बैठने की अनुमति देने की मंजूरी दी है। ओंकारेश्वर से नासिक के बीच ज्योतिर्लिंग ट्रेन चलने की सांसद पाटिल की मांग मान ली अगले वर्ष ओंकारेश्वर स्टेशन तैयार होने के बाद नासिक कुंभ को देखते हुए यह ट्रेन सुविधा देने की बात कही है। सांसद पाटिल ने घासपुरा यार्ड का अंडर पास की चौड़ाई बढ़ाने को कहा। जिसपर सहमति दी है। डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा दिए गए कई ट्रेनों के ठहराव की मांग के प्रस्ताव बनाकार रेल मुख्यालय मुंबई भेज दिए हैं। सुनील ने बताया कि सांसद पाटिल ने भुसावल इटारसी मेमू ट्रेन का समय बदलने इसे आगे नागपुर तक विस्तारित करने पर फिजीबिलिटी चेक करने को कहा है। 3री 4थी रेल लाइन पर चर्चा हुई। बुरहानपुर और नेपानगर में ट्रेनों के ठहराव और रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि के संबंध में कई सुझाव दिए। इस मौके पर बुरहानपुर से राम गुरुजी एडीआरएम सुमन कुमार,मुकेश मीणा,सीनियर डीसीएम अजय कुमार शाक्य, सीनियर डीई पंकज धावरे, पंचम जाटव, डीसीएम तपस्वी, एसीएम प्रहलाद सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
*पंधाना विधायक छाया मोरे ने* डोंगरगांव और कोहदड़ के अंडरपास के निर्माण डोंगरगांव में दादर बनाने की मांग रखी। विधायक छाया मोरे ने डीआरएम पुनीत अग्रवाल से चर्चा कर इसपर गंभीरता से कार्रवाई करने की बात रखी। इस पर सीनियर डीईएन ने बताया कि वे इसका कार्य करने वाले हैं।











