ताज़ा ख़बरें

नववर्ष के उपलक्ष में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आसूचना संकलन के कर्मचारियों की ली गई बैठक

खास खबर

नववर्ष के उपलक्ष में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आसूचना संकलन के कर्मचारियों की ली गई बैठक
खंडवा, 29 दिसंबर 2025
दिनांक 29.12.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नववर्ष आगमन एवं आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जिले के आसूचना संकलन कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी,प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, जिला विशेष शाखा प्रभारी निरीक्षक दिनेश भंवर, प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता सहित जिले के आसूचना संकलन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025 में कानून व्यवस्था की दृष्टि से त्यौहार एवं VIP भ्रमण शांतिपूर्ण ढंग से बीतने पर सभी पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों की लगन एवं मेहनत का नतीजा बताया।इसी प्रकार वर्ष 2026 में बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ आसूचना संकलन का स्तर बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि नववर्ष आगमन पर 31 दिसंबर एवं 01 जनवरी को धार्मिक स्थलों, पार्क,पिकनिक स्थानों एवं संवेदनशील स्थानों में पुलिस की उपस्थिति दिखनी चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। नियमित रूप से संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन,बसस्टैंड, होटल, लॉज, धर्मशाला में संदिग्ध बस्तु एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किये जाने की बात कही गई।अवैध गोवंश परिवहन एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के बिक्री पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने एवं कार्यवाही की बात कही गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन सवारी, गलत दिशा, स्पीड वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले की चेकिंग ब्रीफ एनालाइजर से की जाकर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!