
जिंदल पावर की क्वालिटी सर्किल टीम ‘आकाश’ एवं ‘प्रगति’ ने जीता ‘पार एक्सिलेंस अवार्ड।
त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता – रमेश चौहान
दिल्ली/ग्रेटर नोएडा स्थित GL Bajaj Institute of Technology & Management में 19 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित NCQC 2025 (39वां राष्ट्रीय गुणवत्ता अवधारणा सम्मेलन) में जिंदल पावर की क्वालिटी सर्किल टीम ‘आकाश’ और ‘प्रगति’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘पार एक्सिलेंस अवार्ड’ अपने नाम किया।
यह चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन Quality Circle Forum of India (QCFI) द्वारा दिल्ली, लखनऊ एवं ग्वालियर चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया गया था। सम्मेलन में देशभर से लगभग 3000 टीमों ने क्वालिटी सर्कल एवं अन्य गुणवत्ता सुधार पहलों के अंतर्गत सहभागिता की और औद्योगिक नवाचार व उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।
सम्मेलन की थीम गुणवत्ता अवधारणाओं (Quality Concepts) पर केंद्रित रही, जिसमें शॉपफ्लोर उत्कृष्टता, डेटा विश्लेषण, सतत सुधार और कर्मचारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विनिर्माण, सेवा क्षेत्र एवं MSME से जुड़ी टीमों ने अपने गुणवत्ता सुधार से संबंधित केस स्टडी प्रस्तुत किए।
जिंदल पावर की ओर से
टीम आकाश से पुष्पक साहा, अजय पटनायक, मिनकेतन नायक, जयराम गुड़िया एवं मकरध्वज राठिया
टीम प्रगति से टिकेंद्र वर्मा, नीलांबर पटेल, सुंदर मणि साहू, सुमित राय एवं संदीप सामंता
ने सम्मेलन में सहभागिता की। इन दोनों टीमों के क्वाडिनेटर दिनेश राठौर रहे।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिंदल पावर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।













