ताज़ा ख़बरें

थाना कोतवाली मे साढ़े दस किलो गाँजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

थाना कोतवाली मे साढ़े दस किलो गाँजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
09 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 26 दिसम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 25.12.25 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य,के नेतृत्व मे उप निरीक्षक अविनाश भोपले एवं थाना कोतवाली की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर (1) आरोपी सखाराम पिता मुन्नालाल चौहान उम्र 35 साल (2) संदीप पिता गुड्डू तिरोले उम्र 19 साल दोनों निवासी ग्राम पिपलिया डेब थाना सेंधवा ग्रामीण जिला बड़वानी की कार क्रमांक MP 09 DM 4922 को चेक करने पर उक्त वाहन से 10.448 किलोग्राम गाँजा कीमती एक लाख रुपये बरामद हुआ एंव एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 08 लाख जब्त कर धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियों को दिनांक 26.12.25 को विशेष न्यायालय खंडवा मे पेश किया गया जंहा से पूछताछ एवं गांजे के स्त्रोत की जानकारी हेतु 05 दिवस का पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया गया है।
दिनांक 26.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 7900/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 25.12.2025 को कुल 09 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 04 प्रकरणों मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों मे 03 अनावेदकों के विरुद्ध विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!