ताज़ा ख़बरें

सिकल सेल उन्मूलन के लिए कार्यशाला संपन्न

खास खबर

सिकल सेल उन्मूलन के लिए कार्यशाला संपन्न

खण्डवा//सिकल सेल रोग के प्रति जनजागरूकता लाने तथा नवीन उपचार पद्धतियों और जमीनी अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से रविवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गौरव ढींगरा एवं डॉ. अतुल राठौर ने सिकल सेल रोग के निदान, उपचार और प्रबंधन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी । यह कार्यक्रम ऑनलाइन सर्विस एसोसिएशन द्वारा एम्स भोपाल, सीएमएचओ कार्यालय खंडवा के सहयोग से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से डॉ. रूबी खान व डॉ. दिप्ती जैन ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी एवं सिकल सेल से प्रभावित मरीज शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के बीच सार्थक संवाद हुआ, जिससे सिकल सेल रोग की बेहतर समझ और प्रभावी उपचार रणनीतियों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!