
खंडवा सांसद ने दिल्ली में रेल मंत्री से की एक हफ्ते में दूसरी मुलाकात।
खंडवा, बुरहानपुर , नेपानगर की रेल मांगो को रखा।
खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नई दिल्ली में संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कक्ष में मुलाकात की। जिसमें खंडवा, बुरहानपुर, नेपानगर के रेल मांगो को उठाया तथा इन मांगो पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस मौके पर मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और नरेंद्र पाटिल मौजूद थे। सांसद पाटिल की क्षेत्र की रेल मांगो को लेकर एक हफ्ते में रेल मंत्री से दूसरी बार मुलाकात की है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने संसदीय क्षेत्र की रेल मांगो को पुर तरीके से रेल मंत्री तक पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं।
सांसद पाटिल ने रेल मंत्री और अधिकारियों के साथ भी रेल मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर कार्रवाई का अनुरोध किया।
*खंडवा के रेल विषयों पर चर्चा*
सांसद ज्ञानेश्वर ने खंडवा के लाल चौकी रेल फाटक पर बार बार जाम लगने के कारण शहर वासियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। इसके लिए लाल चौकी ट्रैक को व्हाया मथेला से खंडवा लाने पर भी दबाव दिया । इस पर रेल अधिकारियों ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है। खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट कार्य अभी तक शुरू नहीं करने पर चिंता जताई। इसपर कार्रवाई करने की बात कही है। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संसद के अनुसार पाटिल ने रेल मंत्री से नवनिर्मित ओंकारेश्वर स्टेशन का लोकार्पण करने का अनुरोध किया, साथ ही खंडवा सनावद मेमू ट्रेन के समय परिवर्तन , नागपुर भुसावल ट्रेन जल्द शुरू करने और खंडवा अलीराजपुर नये रेलमार्ग को मंजूरी देने की मांग का पत्र सौंपा, साथ ही वर्तमान में स्पेशल चलाई जा रही ट्रेनों को रेल मंत्रालय द्वारा नियमित किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है इनको नियमित परिचालन में स्टॉपेज देने का अनुरोध किया है। निम्न ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की है।
ट्रेन संख्या 11431/11432 (01449/50) पुणे-दानापुर-पुणे
, ट्रेन संख्या 17363/17364 (07363/64) हुबली-योगनगरी ऋषिकेश-हुबली
ट्रेन संख्या 20161/20162 (02131/32) जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक
, ट्रेन संख्या 11047/11048 (01027/28) दादर-गोरखपुर-दादर
, ट्रेन संख्या 11043/11044 (01025/26) दादर-बलिया-दादर
, ट्रेन संख्या 07053/07054 काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा
, ट्रेन संख्या 22171/22172 पुणे-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस।
*बुरहानपुर स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग*
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बुरहानपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12533/34 लखनऊ मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 07053/54 बीकानेर काचीगुड़ा का स्टॉपेज देने की मांग रेल मंत्री को पत्र सौंपकर की है।
*नेपानगर स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग पत्र सौंपा*
नेपानगर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 17605/06 काचीगुड़ा भगत की कोठी एक्सप्रेस के स्टॉपेज के साथ कोरोना काल में बंद की गई सभी ट्रेनों को यथावत पुनः शुरू करने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा कर की है।










