ताज़ा ख़बरें

मिशन कर्मयोगी के तहत “साधना सप्ताह” 2 से 8 अप्रैल तक मनाया जाएगा

खास खबर

मिशन कर्मयोगी के तहत “साधना सप्ताह” 2 से 8 अप्रैल तक मनाया जाएगा

खण्डवा//मिशन कर्मयोगी “आईगॉट” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 2 से 8 अप्रैल तक #साधना_सप्ताह मनाया जाएगा। “साधना सप्ताह” के सुचारू संचालन एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि शासकीय सेवकों की क्षमताओं में वृद्धि के उद्देश्य से “आईगॉट” पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन में “आईगॉट” एप डाउनलोड कर एप के माध्यम से निर्धारित प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को कोर्स पूर्ण कर प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए कहें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!