गांधी भवन में आयोजित होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम
विधायक सचिन यादव,प्रभारी आर के दोगने एवं नरेंद्र पटेल व राज नारायण सिंह होंगे शामिल
खंडवा/
खंडवा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से “नव संकल्प – मेरा बूथ सबसे मजबूत”* कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 3 अप्रैल शुक्रवार शाम 4 बजे को किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन यादव , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं खंडवा प्रभारी डॉ. आर. के. दोगने एवं खंडवा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल व राजनारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कार्यक्रम में नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन,इमरान गौरी एवं मंडलम अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान किया भी जाएगा।










