
खंडवा शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन पर सम्मान समारोह आयोजित
विधायक सचिन यादव,प्रभारी आर के दोगने , नरेंद्र पटेल राजनारायण सिंह हुए शामिल
नवसंकल्प के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत का लिया सबने लिया संकल्प
खंडवा/
जिला कांग्रेस अध्यक्ष( शहर) प्रतिभा रघुवंशी द्वारा नई शहर कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन सहित नवनियुक्त शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरदा विधायक एवं खंडवा प्रभारी आर.के. दोगने उपस्थित रहे। साथ ही कसरावद विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह एवं खंडवा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल,उत्तमपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सचिन यादव,प्रभारी आर के दोगने , नरेंद्र पटेल, राजनारायण सिंह, ने कार्यकर्ताओं एवं नई कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने की सीख दी एवं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।नवसंकल्प के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत का भी सबने संक्लप लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने एवं पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष ओंकार पटेल,अजय ओझा,सदाशिव भवरिया, रियाज हुसैन,अवधेश सिसोदिया,अहमद पटेल,मोहन ढाकसे,श्याम यादव,विनोद यादव,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,साधना जोशी, मीनू मंडलोई, कामिनी मंडलोई, शबीना सिद्दीकी,किरण शर्मा,पूजा जैन,नूर जहाँ बी उपस्थित थी।
शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी विकास व्यास को संगठन महासचिव, राशिद भाटिया को कोषाध्यक्ष, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अविनाश शुक्ला, अहमद पटेल, बलराम वर्मा, नुरजहां बेगम, राजू सुनगत एवं सुरेश गुरवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार महासचिव पद पर आसिम पटेल, देवेंद्र थिटे, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, इस्माइल लोहार, कादर खान, महमूद हुसैन (असलम), महेंद्र बाबू, राम वर्मा, साधना जोशी एवं विनीत सकरगाए को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर आशी यशवंत सिलावट, अजीज अली, भुवनेश जोशी, धनाजी जाधव, फरहान शेख, किरण शर्मा, जितेंद्र यादव, प्रमोद डेविड, रोहित टोप्पो एवं तरनजीत सिंह बेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, प्रेमांशु जैन को जिला कांग्रेस प्रवक्ता के बाद अब शहर कांग्रेस प्रवक्ता की भी जवाबदारी दी गई है एवं विशाल सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है इन सभी का स्वागत पुष्पमाला से सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।
प्रतिभा रघुवंशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई कार्यकारिणी के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने किया एवं आभार अकरम जाटू ने माना।









